July 29, 2026

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मनाई गई महान क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले की 199वी० जन्मजयंती

महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक, विचारक और लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की आज 199वी० जन्मजयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की अध्यक्षता में अनुसूचित मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से वीरो की भूमि रहा है__उन्होने कहा भारत लम्बे समय तक गुलाम रहा, जिसके बाद भारत में फैली कुरीतियों को खत्म करने और समाज को समरस करने के लिए अनेको महापुरुषों ने जन्म लिया है जिन्होने देश को एक सूत्र में पिरोने का काफी किया__प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भाजपा हमेशा महापुरुषों का सम्मान करती आई है, इसी क्रम में 1827 को महाराष्ट्र के सातारा में जन्मे ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समाज में परिवर्तन, महिलाओं के सम्मान व अन्य कुरीतियों को समाप्त करने वाले कार्यो का अनुसरण व उनको नमन किया गया है।

 कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.