July 29, 2026

चारधाम यात्रा 2027 से पहले खुलेगी सिल्कयारा टनल, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

– उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा टनल को लेकर राहत भरी खबर है___राज्य सरकार के अनुसार, यह महत्वपूर्ण परियोजना चारधाम यात्रा 2027 से पहले आम जनता के लिए खोल दी जाएगी__लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि टनल का “ब्रेकथ्रू” सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जो निर्माण का अहम पड़ाव है_एजेंसी अब टनल के अंदरूनी और तकनीकी कार्य तेजी से कर रही है, उम्मीद है कि अगले साल यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे कर टनल श्रद्धालुओं को समर्पित कर दी जाएगी_

सिल्कयारा टनल बनने से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा आसान और सुरक्षित होगी। लंबे, जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों की जगह यात्रा कम समय में पूरी होगी__टनल से भूस्खलन व खराब मौसम से राहत मिलेगी, स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पंकज पांडे, सचिव, लोक निर्माण विभाग

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.