Recent Posts

September 21, 2026

ऋषिकेश : वायरल वीडियो से खुली कालाबाजारी की पोल

तीर्थनगरी में अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पूर्ति विभाग ने बनखण्डी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन के भीतर अवैध गैस भराई के मामले का खुलासा किया। जांच में संबंधित गैस एजेंसी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ ऋषिकेश थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की जांच में सामने आया कि संबंधित वाहन प्रगति विहार स्थित अंकुर गैस एजेंसी का है। औचक निरीक्षण के दौरान एजेंसी में कई अनियमितताएं भी मिलीं, जिसमें कर्मचारियों के वैध दस्तावेजों का अभाव प्रमुख रहा। घटना के बाद भी संबंधित कर्मचारियों को डिलीवरी के लिए सिलेंडर दिए जाने से एजेंसी की मिलीभगत की आशंका और गहरा गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.