July 29, 2026

ऋषिकेश: विद्यालय को एक पूर्ण कम्प्यूटर सेट भेंट, छात्र-छात्राओं को मिलेगी बेहतर शिक्षा।

गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षा और सामाजिक सरोकार का एक अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में रोटरी क्लब और मोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में न केवल आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया गया, बल्कि छात्र-छात्राओं को मानवता की सेवा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब और मोहन फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को एक पूर्ण कम्प्यूटर सेट भेंट किया गया। कंप्यूटर दान के साथ-साथ, मोहन फाउंडेशन द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के लिए अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने अंगदान के महत्व को समझाते हुए बताया कि कैसे एक व्यक्ति का निर्णय कई लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने इस पुनीत कार्य के लिए रोटरी क्लब और मोहन फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सहायता छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी। सामाजिक संगठनों द्वारा विद्यालय को आधुनिक तकनीक से लैस करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.