Recent Posts

September 21, 2026

लक्सर: अवैध शीशम कटान पर वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी पिकअप सीज।

लक्सर में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शीशम की लकड़ी से लदी महिंद्रा पिकअप को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शीशम कटान की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने केहड़ा गांव मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी में पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शीशम लकड़ी बरामद हुई, जिसे कब्जे में लेकर वाहन सीज कर दिया गया।

मामले में आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

महेंद्र गिरी (वन क्षेत्राधिकारी लक्सर)

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.