June 19, 2026

नैनीताल के ज्यूली गांव में घांस लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

Nainital

– नैनीताल के ज्यूली गांव में घांस लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बनाया। बीते दिन 50 वर्षीय दीपा पांडे व अन्य दो महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। तभी गुलदार ने हमला कर दिया और जंगल में महिला को जंगल की तरफ ले गया और शरीर को आधा खा डाला। कुछ समय के बाद जब दोपहर दो महिलाएं घर आ गई और दीपा घर वापस लौटकर नहीं आई तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

हरीश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख

मौके पर पहुँचकर जब जंगल में खोजबीन की तो घने जंगल मे महिला के कपड़े और श्रतविक्षित शरीर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने ग्रामीण क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने के साथ ही गुलदार को पकड़ने की मांग की है ताकि दहशत में जी रहे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.