August 8, 2026

“जब समय थम सा गया” – पहलगाम हमले पर आधारित किताब

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान द्वारा लिखी गई किताब “जब समय थम सा गया” पहलगाम में हुए आतंकी हमले के उनके प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित एक मार्मिक दस्तावेज है। चौहान ने बताया कि 22 अप्रैल को हुई वह भयावह घटना आज भी उनके रोंगटे खड़े कर देती है, मानो उस दिन समय ठहर गया हो। उन्होंने कुछ ही दिनों में अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर इस किताब के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें दहशत, मानवीय संवेदनाएं और उस रात का पूरा घटनाक्रम सजीव रूप में उकेरा गया है।

इस दौरान उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि भी व्यक्त की। वहीं, चौहान ने यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की रचनाएं समाज को जागरूक करने के साथ-साथ इतिहास को संजोने का भी महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.