June 20, 2026

आशाओं की डायरी का CMO ने किया अवलोकन, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

Review

देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों की दैनिक डायरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आशाओं से परिवार सर्वे, गर्भवती महिलाओं की निगरानी, टीकाकरण, बच्चों को आयरन सिरप वितरण और संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यू लिस्ट अपडेट रखी जाए और उच्च जोखिम गर्भवतियों का प्रसव जिला या उप जिला अस्पताल में कराया जाए।
बैठक में सीएमओ ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और समुदाय स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।

 

इसी अवसर पर भगत सिंह कॉलोनी की आशा कार्यकत्री ममता पाल की सफलता कहानी भी सामने आई। उन्होंने गर्भवती महिला नाजिया को लगातार समझाइश देकर एएनसी जांच और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। 27 मार्च 2026 को महिला को 108 सेवा से कोरोनेशन चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सुरक्षित प्रसव हुआ और स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ।
परिजनों ने अस्पताल सेवाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि अब उनका अस्पताल को लेकर डर समाप्त हो गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.