July 22, 2026

‘भाजपा की डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता’: कांग्रेस

Congress

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा के आंतरिक कलह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार किया है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में धामी की छवि पिछले साढ़े चार वर्षों में पूरी तरह विफल रही है, जिसका परिणाम आगामी चुनावों में भाजपा की करारी हार के रूप में सामने आएगा।
​डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी स्पष्ट रूप से कई गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, दिलीप रावत और मुन्ना सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ही मुख्यमंत्री की कार्यशैली के प्रति गहरा असंतोष है। उन्होंने भाजपा की स्थिति की तुलना “डूबती हुई नाव” से करते हुए कहा कि जनता अब ऐसी बिखरी हुई पार्टी पर भरोसा नहीं करेगी। डॉ. प्रतिमा सिंह के अनुसार, भाजपा के भीतर छिड़ा यह आंतरिक ‘शीत युद्ध’ कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है और आने वाले समय में भाजपा को टूटने से कोई नहीं बचा पाएगा।

 

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.