June 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। जो देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दे रहा है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

Dehradun 26 April 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की 133 कड़ी मैं मैं देशवासियों को संबोधित करते हुए सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय बेटियों की सफलता, भारतीय उत्पाद चीज़ के स्थानीय से वैश्विक स्तर प्राप्त करने जैसे अनेक प्रेरणादाई प्रसंगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, ए.आई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के सीमांत क्षेत्रों में भी अब रोड, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, श्रीमती सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.