August 8, 2026

CM धामी का खटीमा दौरा: शोक संवेदना के साथ जनसमस्याओं पर सख्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा दौरे के दौरान एक बार फिर अपने सरल और संवेदनशील अंदाज में नजर आए। सीएम धामी ने ग्राम सभा श्रीपुर बिचुआ पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और साथ ही मौके पर मौजूद जनता की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा के श्रीपुर बिचुआ गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय निवासी रमेश सिंह चड्डा के आवास पर जाकर उनकी माता, स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और उन्हें ढांढस बंधाया।वहीं सिर्फ संवेदना ही नहीं, मुख्यमंत्री अपने कार्य के प्रति भी पूरी तरह सजग दिखे। श्रीपुर बिचुआ में ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को बारीकी से सुना।

जनता की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाए। साथ ही दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का मानवीय चेहरा भी सामने आया, जब वे हेलीपैड पर बच्चों से मिले। सीएम ने बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

इस पूरे दौरे के दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.