उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म, सियासी घमासान तेज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म करने का ऐलान किया है, राज्य के सभी मदरसों में केवल राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। वही इस विषय पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि पहले जर्जर सरकारी स्कूलों पर ध्यान देना चाहिए वही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार धर्म विशेष को टारगेट कर रही है।
वही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर निर्णय का विरोध करती आई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ तुष्टीकरण के लिए सही कदम का विरोध करना है, वही सरकार मदरसा बोर्ड खत्म कर मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही हैं, उन्हें सरकारी स्कूलों जैसी सुविधा और पाठ्यक्रम मिलेगा, जिसका समझदार व्यक्ति स्वागत कर रहे है लेकिन कांग्रेस गलत चीजों का समर्थन करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है।
विनोद चमोली, भाजपा विधायक।
