कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल में, तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी ने चुनाव जीता,
- Kerla 04 May 2026,
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) , गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। वहीं केरल में 10 साल से सत्ता में रही वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को हर का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने भी केरल में कुछ सीटें हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा 71 है। कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा यूडीएफ ने 97 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त कर लिया है।और केरल में सरकार बनाने का दावा भी पेश करेगी। दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। कांग्रेस ने यहां 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने तीन सीट जीत कर उपस्थित दर्ज कराई है।
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की शानदार जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की जनता को धन्यवाद कहा. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा ‘केरल में मेरे भाइयों और बहनों को निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद’
Tamil Nadu 04 May 2026तमिलनाडु विधानसभा क चुनाव में थलापति विजय की तमिलगा वेट्ट्री कझगम (टीवी के) ने जबरदस्त जीत हासिल कर पूरी राजनीतिक तस्वीर पलट दी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार लाइव टीवीके पार्टी को करीब 108 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपने उपस्थित दिखाई है। जबकि एआईडीएमके 55 और डीएमके सिर्फ 54 सीटों पर सिमट गई है। बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है, यानी टीवी शके पार्टी स्पष्ट बहुमत से दूर है। टीवी के को अन्य पार्टी से सहयोग लेकर सरकार बनानी होगी। कांग्रेस ने टीवीके को सरकार बनाने का औपचारिक ऑफर दे दिया है। वहीं, बीजेपी ने थलापति विजय को बधाई देते हुए इसे ‘जनता का जनादेश’ बताया। यह पहला मौका है, जब तमिलनाडु में कोई नई पार्टी एक ही चुनाव में भारत हासिल कर सरकार बनाानेकी स्थिति में पहुंच जाए।
