पश्चिम बंगाल आसाम एवं पुडुचेरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में ऐतिहासिक जीत
Delhi 05 May 2026,
पश्चिम बंगाल आसाम एवं पुडुचेरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल के चुनावों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर एक नया अध्याय लिख दिया है। पार्टी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 साल पुराने शासन को जड़ से उखाड़ फेंका है। भारतीय जनता पार्टी 207 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी त्रुलमुल कांग्रेस 100 सीट पर सिमटी नजर आई।

इस चुनाव में टीएमसी की पूरी कमान और रणनीति का जिम्मा अभिषेक बनर्जी के कंधों पर था. उन्होंने ‘डेटा लेड बूथ मॉडल’ और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पुराने दिग्गजों की अनदेखी पार्टी को भारी पड़ी. कई क्षेत्रों में टिकट वितरण को लेकर अभिषेक के फैसलों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा की. बीजेपी ने उनके ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ को चुनावी धांधली का प्रतीक बताकर जनता के बीच जबरदस्त कैंपेन चलाया, जो अंततः टीएमसी के खिलाफ गया।
आंकड़ों की बात करें, तो बीजेपी को करीब 1.39 करोड़ वोट मिले हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को करीब 1.26 करोड़ वोट मिले. यानी दोनों के बीच का फर्क सिर्फ 12 से 13 लाख वोटों का है। आम तौर पर इतने कम अंतर का मतलब होता है कि विधानसभा में कड़ा मुकाबला होगा, सीटें लगभग बराबर बंटेंगी. लेकिन बंगाल में ऐसा नहीं हुआ. यहां इस छोटे से वोट अंतर ने सीटों में 85 से 100 तक का बड़ा फासला बना दिया। बंगाल में बीजेपी और TMC के बीच वोट शेयर का फर्क भी बहुत ज्यादा नहीं है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को करीब 45% वोट मिले, जबकि TMC को 40.83%. यानी सिर्फ करीब 4% का अंतर. लेकिन सीटों का अंतर इस छोटे से प्रतिशत के मुकाबले काफी बड़ा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।पीएम मोदी ने इस जीत का पूरा श्रेय उन कार्यकर्ताओं को दिया है जिन्होंने सालों तक विपरीत परिस्थितियों में जमीन पर रहकर संघर्ष किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘पश्चिम बंगाल में BJP की रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं की कोशिशों और संघर्ष के बिना मुमकिन नहीं थी। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। सालों से उन्होंने जमीन पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों को पार किया है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।’
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहते हैं, “पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के नतीजों ने यह दिखा दिया है कि देश की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।”
