देहरादून कलेक्ट्रेट में जनता दरबार: 163 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई
देहरादून कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई।
जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, मारपीट, फीस माफी और आर्थिक सहायता समेत कुल 163 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य को संबंधित विभागों को भेजते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
देवपुरम कॉलोनी में सीवर लाइन बाधित होने और जलभराव, गीतांजली एन्क्लेव में अधूरे कार्यों, और कई आर्थिक व सामाजिक मामलों पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया।
प्रशासन ने साफ किया है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
