June 23, 2026

देहरादून में यूकेडी का शक्ति प्रदर्शन, हजारों ने ली सदस्यता

देहरादून के प्रेस क्लब में आज उत्तराखंड क्रांति दल ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया। हजारों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में यूकेडी के पक्ष में माहौल बन रहा है और लगातार लोग जुड़ रहे हैं।देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल ने बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें हजारों लोग पार्टी से जुड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरेंद्र कुकरेती यूकेडी का कहना है कि एक दिन पहले ही 700 से ज्यादा प्रचार वाहन भी रवाना किए गए थे, जिससे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है।यूकेडी का दावा है कि उत्तराखंड में एक नई राजनीतिक लहर चल रही है और लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ रहे हैं। नेताओं के मुताबिक, यह राज्य और पार्टी दोनों के लिए एक अहम और सकारात्मक संकेत है।

 

सुरेंद्र केंद्रीय अध्यक्ष यूकेडी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.