June 23, 2026

15 सालों में मैंने तनख्वाह और पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगाई: ममता

  1. West Bengal 05 May 2026,

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हासिल करने बाद 15 साल से तृणमूल कांग्रेस टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई है। बीजेपी अब सूबे में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। 

    पश्चिम बंगाल में हार के बाद मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटों की चोरी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, मैं हारी नहीं हूं, हराई गई हूं। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। इस दौरान उन्होंने अपने आप को एक आज़ाद पंक्षी बताया। 

15 सालों में मैंने तनख्वाह और पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी है,

 ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा, “सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। इंडिया गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मज़बूत रहेगी। ममता बनर्जी ने कहा , समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएँ। तो, वह कल आएँगे। एक-एक करके सब आएँगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ़ है। मैं इंडिया गठबंधन को मज़बूत करूँगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूँ। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूँ। मैं अब एक आज़ाद पंछी हूँ। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूँ। लेकिन अब, मैं एक आज़ाद पंछी हूँ…”

पश्चिम बंगाल में 80 सीटों पर सिमटने के बाद ममता बनर्जी ने कहा ‘आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आज़ाद पंक्षी हूं। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं। लेकिन अब, मैं एक आजाद पंक्षी हूं।’

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.