पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज: 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह,
West Bengal, 06 May 2026,
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त शिकस्त देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने 206 सीटों पर कब्जा किया है। अब यहां नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है, जिसके चलते इस तारीख को खास महत्व दिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस नई सरकार के मुख्यमंत्री मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने जा रही है। ऐसे में यह शपथ ग्रहण समारोह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का प्रतीक भी माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना राज्यपाल को भेजी जा चुकी है। जिससे सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
भाजपा के भीतर विधायक मंगल दल का नेता चुनने की तैयारी यह जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चयन के लिए पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह को यहां पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। उनके साथ मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता कोलकाता पहुंचकर विधायकों के साथ बैठक करेंगे नेतृत्व के नाम पर अंतिम सहमति बनाएंगे।दंझजल्द ही विधायक दल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधाकों की राय अहम होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह गुरुवार को कोलकाता पहुंचेंगेंँंँवे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
