June 25, 2026

STF की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दमुआढुंगा क्षेत्र से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा काठगोदाम और बलवंत सिंह निवासी हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बागेश्वर से चरस लाकर नैनीताल और उधमसिंह नगर क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF द्वारा चलाए जा रहे एंटी नार्कोटिक्स अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.