स्कूल जा रहे बच्चों समेत होमगार्ड घायल, कार चालक फरार
रामनगर कोतवाली में तैनात होमगार्ड प्रमोद कुमार अपने गांव कामदेवपुर पीरुमदारा से अपने तीन मासूम बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था इसी बीच स्कूल से कुछ दूरी पर ही एक अज्ञात कार चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार चारों लोग लंबे रूप से घायल हो गए घायलों को आसपास मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों ने तुरंत उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया…
घटना में घायल होमगार्ड प्रमोद कुमार ने बताया कि वह है आज सुबह ग्राम ललितपुर में स्थित स्कूल में अपनी 12 वर्षीय बेटी महक तथा 14 वर्षीय बेटी इशिका तथा 5 वर्षीय पुत्र हिमांश को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था इसी बीच स्कूल से कुछ पहले ही मोड पर एक अज्ञात कार चालक ने सामने से बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें चारों लोग घायल हो गए जिनका रामनगर की सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है…
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है वही पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांगकी है
प्रमोद कुमार घायल होमगार्ड
