May 13, 2026

दो दिवसीय श्रीनगर दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 13 और 14 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे।

डाॅ. रावत ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत वह पाबौं विकासखण्ड क्षेत्र के ग्वाड़ीगाड, भट्टीगांव, सरणा, पाली, कुलभौंरी, छानी, चोपड़्यूं और कोटली गांवों में जनसम्पर्क करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों, दुकानदारों, काश्तकारों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

वृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री पाबौं ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य, आवासीय भवनों के रंग-रोगन, इंटरलॉकिंग टाइल्स तथा विकासखंड परिसर के मरम्मत कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए जाएंगे।

डाॅ. रावत पाबौं ब्लॉक मुख्यालय में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही क्षेत्र में विद्युत समस्याओं को लेकर यूपीसीएल अधिकारियों के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा अविभाजित उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा एवं पर्वतीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. शिवानंद नौटियाल के पैतृक गांव कोटला में उनके आवासीय भवन में संग्रहालय स्थापित करने को लेकर पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के अंतर्गत डाॅ. रावत बिशल्ड क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य और प्राथमिक विद्यालय के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे, जबकि रलथम में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे। दौरे के दौरान वह सिमखेत, पोखरी और सपलोड़ी गांवों में भी जनसम्पर्क करेंगे तथा पाबौं में ग्राम प्रहरियों और बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.