June 27, 2026

कोटद्वार में छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

कोटद्वार में 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.इस मामले में परिजनों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक और उसके कुछ साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं….

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बुलाया था और उसे नशे की हालत में छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों नें शहर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा…

उन्होंने थाने के बाहर ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए.प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ गया है.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.