जोसेफ विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा में 22 के मुकाबले 144 वोटो से विश्वास मत जीता।
Tamilnadu 13 May 2026,
सी. जोसेफ विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा में विश्वासमत साबित कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने इसकी घोषणा की। विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े।
इसके अलावा 5 विधायक गैर मौजूद रहे। डीएमके नए सजन से वॉक आउट किया।
सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार को समर्थन दिया। जबकि विपक्षी डीएमके ने सदन से वॉकआउट किया और मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, बीजेपी अपने एकमात्र विधायक के साथ ‘तटस्थ’ रही। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी के पलानीस्वामी ने विश्वास मत का का विरोध णं। पार्टी के बागी नेता एस पी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने उनका विरोध किया।
कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके, आईयूएमएल और एएमएमके ने सरकार को समर्थन दिया, जबकि बीजेपी ने कहा कि उसका रुख “तटस्थ” है।

सत्ताधारी टीवीके के विधायकों की कुल संख्या 107 है, जिसमें स्पीकर भी शामिल हैं। पार्टी के तिरुपत्तूर से विधायक आर. श्रीनिवासन सेतुपति हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद अपना वोट नहीं डाल पाए। सत्ताधारी पार्टी को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है। इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल जिनके दो-दो विधायक हैं ने पहले ही टीवीके की पहली सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा कर दी है। एआईएडीएमके विधायकों के एक गुट ने सरकार को समर्थन दिया। इननमें से लगभग 30 विधायक वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व में हैं और पार्टी प्रमुख के पलानीस्वामी के विरोधी हैं।
