May 14, 2026

हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, अधिकारियों को दिया ईंधन बचत का संदेश

Haridwar में प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील का असर अब सरकारी दफ्तरों में भी दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी Mayur Dixit सरकारी वाहन छोड़ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।

डीएम को पैदल कार्यालय पहुंचता देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी दोपहिया वाहन अथवा पैदल दफ्तर पहुंचने लगे। इस दौरान Manish Singh तथा मुख्य विकास अधिकारी Lalit Narayan Mishra भी पैदल बैठक में शामिल होने पहुंचे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी वाहनों का उपयोग कम करने की अपील की गई है, ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी नियमित रूप से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों। साथ ही आमजन से भी ईंधन के जिम्मेदार उपयोग और बचत को अपनाने की अपील की जाएगी।

डीएम की इस पहल के बाद सरकारी दफ्तरों में बचत, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.