Recent Posts

May 15, 2026

उर्जा संरक्षण के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाएगा: नहीं होगा निजी वाहनों का उपयोग

Uttrakhand 15 May 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषण में देशवासियों से ईंधन गैस, पेट्रोल और डीजल आदि की खपत को कम करने की अपील की गई है। इस संदेश के बाद देश के सभी राज्यों ने ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग करने के सभी सरकारी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। इस दिन सूचना विभाग के कर्मचारी निजी वाहनों का उपयोग नहीं करेंगें।

महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अथवा साइकिल जैसे विकल्पों का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.