July 13, 2026

सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ़्लैग मार्च

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानो में कार्यरत श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किये जा रहे धरना- प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शन की आड़ में पथराव की घटना को भी अंजाम देते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०) देहरादून द्वारा जनपद में स्थित औद्योगिक अस्थानों सेलाकुई, सिडकुल परिसर में तत्काल प्रभाव से धारा 163 BNSS लागू की गई है।

बीते दिन सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सेलाकुई क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.