July 12, 2026

भाजपा का संगठनात्मक प्रशिक्षण महाअभियान अधिकांश जिलों में पूरा: दीप्ती रावत

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में संगठनात्मक प्रशिक्षण महाअभियान पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहले उन मंडलों और जिलों में प्रशिक्षण संपन्न कराया गया जहां चारधाम यात्रा से जुड़े जिले शामिल थे, जिसके बाद अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया पूरी की गई। दीप्ती रावत के अनुसार, उत्तराखंड में भाजपा के संगठनात्मक तौर पर 19 जिले हैं। इनमें से केवल दो-तीन जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में दो दिवसीय जिला कार्यशाला पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं में जिलों के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करना और इसे एक रिफ्रेशर कोर्स की तरह संचालित करना था।

 दीप्ती रावत, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.