May 18, 2026

रुड़की में बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस, युवक गिरफ्तार

रुड़की में बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराकर डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए रुड़की पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक बर्थडे पार्टी में हाथ में तमंचा लेकर डांस करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी हरिद्वार ने मामले का संज्ञान लेते हुए रुड़की पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही कोतवाली रुड़की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सर्विस लाइन डबल फाटक क्षेत्र से अंशुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंशुल कुमार पुत्र देवेंद्र राम निवासी शाकुम्बरी इन्क्लेव, दिल्ली रोड रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.