July 12, 2026

बी.सी. खंडूड़ी के निधन से देश ने ईमानदार नेता खोया: डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बी.सी. खंडूड़ी भारतीय राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल थे तथा देश उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सदैव याद रखेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन का समाचार मिलते ही डॉ. धन सिंह रावत ने अपना कुमाऊं मंडल दौरा बीच में ही स्थगित कर सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि बी.सी. खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. रावत ने कहा कि खंडूड़ी ने अपने सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा और अपने कार्यों से जनमानस के बीच अलग पहचान बनाई। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, स्पष्टवादी एवं अनुशासित था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए बी.सी. खंडूड़ी ने देश की महत्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ. रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

डॉ. धन सिंह रावत ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बी.सी. खंडूड़ी भारतीय राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल थे तथा देश उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सदैव याद रखेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन का समाचार मिलते ही डॉ. धन सिंह रावत ने अपना कुमाऊं मंडल दौरा बीच में ही स्थगित कर सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि बी.सी. खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. रावत ने कहा कि खंडूड़ी ने अपने सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा और अपने कार्यों से जनमानस के बीच अलग पहचान बनाई। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, स्पष्टवादी एवं अनुशासित था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए बी.सी. खंडूड़ी ने देश की महत्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ. रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.