July 12, 2026

खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे खंडूरी ने देहरादून में अंतिम सांस ली। बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंडूरी के निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके जाने से उत्तराखंड ने एक सादगीपूर्ण, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.