July 12, 2026

मानसून-हीटवेव से निपटने को तैयार देहरादून प्रशासन, जरूरत पड़ने पर बदले जाएंगे स्कूल टाइमिंग्स

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानसून और संभावित हीटवेव (लू) की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मौसम में आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा और यदि मौसम का मिजाज ज़्यादा बिगड़ता है, तो बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय और आवागमन में बदलाव के साथ-साथ ट्रैवल एडवाइज़री भी जारी की जाएगी।

इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के साथ मिलकर यातायात और खाद्य आपूर्ति सुचारू रखने का एकीकृत प्लान तैयार है। गर्मियों में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रशासन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा….साथ ही पिछले वर्ष की तरह इस बार भी OC और ADM की अध्यक्षता में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां हर सुबह दो घंटे सभी संबंधित विभागों के अधिकारी बैठकर मीडिया और आम जनता से मिलने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करेंगे।

 सविन बंसल, डीएम देहरादून

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.