August 24, 2026

दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से रू० 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की,

Dehradun 24 May 2026,

दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिलाधिकारी देहरादून संविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से रू० 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से झुलसने के कारण मनीष के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ काटने पड़े, जिसके बाद वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और आजीविका चलाना अत्यंत कठिन हो गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ मनीष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई और सहायता की गुहार लगाई।

ब्रह्मपुरी निवासी दिव्यांग मनीष शर्मा, जिन्होंने 1 वर्ष पूर्व अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की जान बचाई थी, आज स्वयं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन को मजबूर हैं।मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सार्थक रूप देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने मनीष शर्मा को रायफल क्लब फंड से रू० 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ताकि वे स्वरोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि समाज के लिए साहस और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को सम्मान और सहयोग मिलना आवश्यक है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सहायता समयबद्ध रूप से पहुंचे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.