चारधाम में रील्स-वीडियोग्राफी के बढ़ते चलन पर वेदाचार्य ने जताई चिंता
चारधाम यात्रा के दौरान रील्स और वीडियो ग्राफी के बढ़ रहें प्रचलन पर वेदाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट नें गंभीर चिंता जाहिर की है.कोटद्वार में मीडिया कों दिए अपने एक बयान में देवी प्रसाद भट्ट नें कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों की पौराणिकता और उनकी पवित्रता के साथ किसी प्रकार का कोई खिलवाड़ न हो इसको लेकर तीर्थ यात्रियों कों ध्यान रखना चाहिए.उन्होंने कहा कि ज्यादा वीडियो ग्राफी मृत्यु का भी कारक हो सकती है.
पंडित देवी प्रसाद भट्ट वेदाचार्य
