रुद्रपुर में बकरीद पर सख्त नियम, खुले में कुर्बानी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
रुद्रपुर में इस बार बकरीद के मौके पर नगर निगम प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त एक्शन प्लान लागू किया है। महापौर Vikas Sharma के निर्देश पर पहली बार कुर्बानी की पूरी प्रक्रिया विशेष समिति की निगरानी में कराई जाएगी और इसकी वीडियोग्राफी भी अनिवार्य होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी, नालियों में खून बहाने और पशुओं के अवशेष खुले में फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि बकरीद के दौरान शहर में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
महापौर विकास शर्मा
