July 17, 2026

भैंसा बुग्गी पर सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रदर्शन पर भाजपा ने बेजुबान जानवर पर अत्याचार का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह देश को कमजोर किया, उसी मानसिकता का रुड़की प्रदर्शन में इस घटना में भी दिखा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भैंसे पर कई लोगों को बैठाकर प्रदर्शन करना शर्मनाक है और इससे कांग्रेस की सोच उजागर होती है।

कुंवर जपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा 

वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने भाजपा के आरोपों को सेलेक्टिव अप्रोच बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह सिंबॉलिक था, जो देश और प्रदेश को पीछे ले जाने वाली नीतियों के खिलाफ किया गया। प्रतिमा सिंह ने कहा कि जैसे ही नेताओं को भैंसे की परेशानी का अंदाजा हुआ, उसे रोककर पानी पिलाया गया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए गणेश जोशी प्रकरण का जिक्र किया और कहा कि भाजपा को बेजुबान जानवरों पर अत्याचार की बात करने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए।

 प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस 

Reported By: Praveen Bhardwaj

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.