July 17, 2026

2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, संगठन मजबूती पर जोर

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन में नई ऊर्जा भरने का काम किया। देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों को विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर जमीनी फीडबैक लेने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा देवतुल्य जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को मिशन मोड में लेते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.