Recent Posts

September 21, 2026

रामनगर में गुलदार के हमले में महिला हुई गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत का माहौल

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आम पोखरा रेंज के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ में मौजूद परिजन और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तब गुलदार इस महिला को लहू लुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वही वन कर्मियों ने गस्त भी शुरू कर दी है।

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आम पोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि ग्राम देवपुरा मालधन चौड नंबर 4 निवासी चंद्रपाल की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी मंगलवार की दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर खेत में घास काट रही थी इसी बीच अचानक गुलदार ने उसे पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया है उन्होंने बताया कि घायल महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास कर्मचारियों की गस्त शुरू कर दी गई है तथा गुलदार को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति लेने की कार्रवाई की जा रही है।

पूरन सिंह खनायत
रेंजर आमपोखरा रेंज

Reporteed By: Praveen Bhardwaj

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.