Recent Posts

September 21, 2026

ममता बनर्जी की बैठक में 80 में से केवल 8 विधायक और 28 सांसदों में मात्र 6 सांसद हाजिर हुए।

West Bengal, 05 Jun 2026,

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट स्थित घर पर बैठक हुई। विधानसभा चुनाव हार के बाद टीएमसी में विभाजन जारी है। आज बैठक में 80 में से केवल 8 विधायक पहुंचे। इसके साथ ही मात्र 6 सांसद बैठक में हाजिर हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर राजनीतिक संकट से जूझ रही है। पार्टी एक गंभीर विद्रोह के कगार पर खड़ी है। 80 विधायकों में से 60 के एक महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने के कुछ दिनों बाद आज हुई एक नई बैठक में केवल 8 विधायक ही शामिल हुए। पार्टी की स्थिति और भी बदतर हो गई है, क्योंकि लोकसभा-राज्यसभा सांसदों में से भी बहुत कम ही उपस्थित हुए।

टीएमसी के पास लोकसभा में 28 सांसद हैं। शुक्रवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के घर पर हुई बैठक में केवल 6 ही उपस्थित थे। राज्यसभा के 13 सांसदों में से 11 बैठक में नहीं आए। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी बैठक में उपस्थित सांसदों में शामिल थे। डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन ही राज्यसभा के एकमात्र सांसद थे जो बैठक में आए।

टीएमसी के कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता के रूप में ऋतव्रत बनर्जी की नियुक्ति का खुला समर्थन किया है। हालांकि, इस पूरे विवाद की शुरुआत कालीघाट में हुई एक पिछली बैठक से हुई थी, जहां यह गंभीर आरोप लगाया गया था कि ऋतव्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाने वाले प्रस्ताव पत्र पर कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी थे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.