June 5, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक लाभ के लिए देश में “अराजकता और अनिश्चितता” फैलाने का लगाया आरोप,

  1. Gujrat, 05 Jun 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक सभा में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए, राजनीतिक लाभ के लिए देश में “अराजकता और अनिश्चितता” फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पिछले 12 सालों से कांग्रेस अफरा-तफरी और अनिश्चितता फैलाकर मौके ढूंढ रही है। लेकिन देश की जनता ने उसे लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में बार-बार करारा जवाब दिया है। गुजरात की जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है‌। लेकिन जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां भी जनता कांग्रेस पार्टी के कुशासन से तंग आ चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हाल ही में हिमाचल में लोकल बॉडी (स्थानीय निकाय) के चुनाव हुए। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी को करारी हार मिली। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। इससे पहले हरियाणा में भी कांग्रेस लोकल बॉडी के चुनाव हार गई थी, और पंजाब की जनता ने भी पार्टी को साफ संदेश दिया है। अफरा-तफरी में मौके ढूंढने की कांग्रेस की राजनीति काम नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का मजाक उड़ाते हैं। लगातार देश के इस इरादे को छोटा दिखाते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने हमेशा भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा है। वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को नहीं छू सकता जिसका वह सच में हकदार है।

श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश के विकास को अपनी अहम प्राथमिकता मानकर काम कर रही है। इसीलिए देश बीेजेपी और उसके विकास के कामों पर भरोसा करता है। देश की जनता बार-बार बीजेपी को मैन्डेट देते हैं। मैं हाल ही में पांच देशों के टूर पर था, और वहां भी, बात बंगाल के बारे में ही थी। हर कोई बंगाल पर चर्चा कर रहा था। बीजेपी और एनडीए को बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुए चुनावों में भारी मैन्डेट मिला है।

हर संकट का मजबूती से सामना कर रहा देश

श्री मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि, दुनिया ऐसी चुनौतियों के दौर से गुजर रही है जो पहले कभी नहीं हुई। कुछ समय पहले, मैंने कहा था कि यह दशक दुनिया के लिए मुसीबतों का दशक साबित हो रहा है। हाल के दिनों में, हमने एक के बाद एक दुनिया भर में मुसीबतें देखी हैं। कॉविड महामारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, पहले, कॉविड-19 की वजह से बहुत बड़ा संकट आया। फिर अलग-अलग जगहों पर युद्ध छिड़ गए, और एक गंभीर गैस और तेल संकट ने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, और गैस सप्लाई चेन टूट रही हैं। मुझे बहुत खुशी है कि 140 करोड़ भारतीयों की मिलकर की गई कोशिशों से, देश ऐसे हर संकट का मजबूती से सामना कर रहा है।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.