Recent Posts

September 21, 2026

काॅकरोच जनता पार्टी’ का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:की मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, 

Delhi 06 Jun 2026,

सोशल मीडिया की उपज ‘काॅकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के समर्थकों ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया है। सीजेपी ने करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल पहुंचे और आंदोलन का नेतृत्व किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कर्मचारी चयन आयोग सहित अलग-अलग परीक्षाओं में अनियमितताओं को उजागर किया गया है।

‌अभिजीत दीपके जंतर मंतर पर रखे गए प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आज ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर और आंदोलन का नेतृत्व किया। दीपके ने इस प्रदर्शन को एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया है। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों से कहा कि, सब जानते हैं ये देश गांधी का देश है। इसलिए यहां जो भी होगा, अहिंसक तरीके से ही होगा। दीपके ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पांच दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन

सीजेपी ने शनिवार को यह घोषणा की कि उसे जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस प्रशासन ने सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए थे।विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कॉकरोच वाले मास्क और कॉकरोच जैसे वेशभूषा पहनकर शामिल हुए हैं। हजारों छात्र-युवा उनके समर्थन में जुटे, जबकि कई अभिभावक और बुजुर्ग भी इस विरोध का हिस्सा बने।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.