July 22, 2026

कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश

कुंभ मेला 2027 को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक मेला नियंत्रण भवन में आयोजित हुई। बैठक में नव नियुक्त आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी गढ़वाल जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेला प्रशासन, रेलवे, दूरसंचार विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि कुंभ को भव्य और दिव्य बनाए जाने के लिए हो रही तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि बहुत से काम मानसून के बाद होने है जबकि जो मानसून से पहले होने है उसकी गति तेज करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा के सुचारू रूप से संचालित होने की बात करते हुए कहा कि पिछले साल जितने भक्त यात्रा पर आए थे उतने तो इस बार मानसून तक चारधाम में पहुंच जाएंगे और उन्हें उम्मीद है इस बार गत वर्षों का आंकड़ा भी टूटेगा।

आनंद स्वरूप गढ़वाल आयुक्त

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.