राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले मुख्यमंत्री धामी, जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को नारी सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रपति का योगदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यों और नेतृत्व से देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।
उन्होंने प्रभु बदरी विशाल से राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए उनके उज्ज्वल और मंगलमय जीवन की कामना की।
