Recent Posts

June 22, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे’संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दी नसीहत,

Karnataka 21 Jun 2026,

कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे’संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में बेंगलुरु पहुंचे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना और संगठनात्मक स्तर पर अनुशासन तय करना था। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्य के वरिष्ठ नेता जैसे सिद्धारमैया, डी.के. शिवकुमार और राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

खड़गे के संबोधन के दौरान मंच के सामने कुछ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं की हरकत देख मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं की क्लास लगा दी। चेतावनी दी कि, यह कार्यक्रम व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीएम डीके शिवकुमार समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता बार-बार ‘डीके’ के नारे लगाने लगे। इस पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में नसीहत दी कि यह कार्यक्रम व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि, क्या आपके यहां नारेबाजी से पूरे देश पर कोई असर पड़ेगा? यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है। यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती, हम यहां पार्टी के उस कार्यक्रम के लिए हैं जो हम सभी को एक साथ लाता है। कार्यकर्ताओं की हरकत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करके उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, जो कोई भी यहां नारेबाजी कर रहा है। उसका फुटेज होगा। फुटेज देखने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

खड़गे ने अपने लंबे सियासी अनुभव को याद करते हुए बताया कि मुझे 58 साल का राजनीतिक अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं। भले ही पार्टी में उनका योगदान कम रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

बता दें कि कि, पिछले दिनों राज्य में नेतृत्व परिर्वतन किया गया है। इसमें अभी डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहे जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.