June 25, 2026

भाजपा का उद्देश्य लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना है: कांग्रेस नेता जयराम रमेश,

Delhi, 24 Jun 2026,

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर विपक्षी पार्टियों के असंतुष्ट सांसदों को एनडीए में शामिल कर राजनीतिक रणनीति के तहत संख्या बल बढ़ाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है और उसका अंतिम उद्देश्य संविधान में संशोधन कर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम’महिला आरक्षण का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का मुद्दा भी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण को आधार बनाकर परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है।

पार्टी महासचिव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि पार्टी के भीतर प्रतिबद्धता और विचारधारा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल की सराहना किए जाने के सवाल पर जयराम रमेश ने पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों का जिक्र करते हुए कहा कि, कांग्रेस में अलग-अलग विचार रखने की स्वतंत्रता है और यही पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा की पहचान है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलते हुए दावा किया कि ‘मोदीनॉमिक्स’ का दरअसल अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने झुकने का मिश्रण बन चुकी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भारत-अमेरिका और भारत-चीन व्यापार आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) घटकर 34.4 अरब डॉलर रह गया है। जो पिछले वर्ष करीब 40 अरब डॉलर था।

वहीं चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर करीब 112.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 99 अरब डॉलर था। चीन को भारत का निर्यात 36.50 प्रतिशत बढ़कर 19.47 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि चीन से आयात 16 प्रतिशत बढ़कर अरब डॉलर हो गया। इसके चलते भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.