July 13, 2026

हरिद्वार से संतों का ऐलान, 9 अगस्त को मथुरा में होगी कारसेवा

Saints

हरिद्वार में संत समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को लेकर 9 अगस्त को मथुरा में कारसेवा का आह्वान किया है। संतों का कहना है कि इस तिथि पर ब्रज क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान और कारसेवा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें देशभर से साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और धार्मिक कार्यक्रम भी जारी हैं। वहीं, मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अधिक से अधिक सनातन धर्मावलंबियों से सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम को लेकर संतों ने प्रशासन से आवश्यक सहयोग की भी अपेक्षा जताई है।

महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष, मनसा देवी ट्रस्ट

 जगतगुरु डॉ. स्वामी सच्चिदानंद, पीठाधीश्वर

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.