चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर और फॉर्म-6 से जुड़ी अन्य सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई,
Delhi 13 October 2026,
सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, स्पेशल इंटेंसिव रिविजन एसआईआर और फॉर्म-6 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जिन्हें कोर्ट ने एक साथ 27 अक्टूबर 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
आज सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाओं को मंजूर करते हुए इन पर संयुक्त रूप से 27 अक्टूबर को सुनवाई तय की है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और 10 अन्य इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा एसआईआर और मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने दाखिल किए दस्तावेज़ों की जांच की। जांच करने पर कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां (जैसे दस्तावेजों की कमी और ₹220 की कोर्ट फीस कम होना) पाई गई जिस कारण इसे आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया।
इसके अलावा बीते 12 अक्टूबर की शाम को राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारी भीड़ के साथ पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री कार्यालय में अत्यधिक भीड़ के चलते वकीलों को कठिनाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और अन्य वकीलों ने याचिकाएं दाखिल कीं, जिस पर सुनवाई करने के उपरांत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले की सुनवाई गुरुवार 15 अक्टूबर को तय कर दी।
राहुल गांधी से जुड़े एक अन्य मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि के मामले में सुनवाई की कार्यवाही पर अस्थायी रूप से रोक लगाई है।
