July 26, 2026

खटीमा में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण बरामद

Crime

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को बिगराबाग निवासी रामवती की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध शेखर राना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए आभूषण सितारगंज स्थित अपने किराए के मकान में छिपाकर रखे हैं।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके किराए के मकान से एक जोड़ी पोंजी, एक जोड़ी कानफूल, मंगलसूत्र के 10 दाने और एक सोने का लॉकेट बरामद किया। बरामद आभूषणों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

बिजेंद्र शाह, कोतवाल खटीमा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.