August 6, 2026

नगीना मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Saurabh Bahuguna

हरिद्वार। प्रसिद्ध नगीना स्थित रामलीला ग्राउंड सनातन धर्म मंदिर में उस समय भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे। मंत्री के आगमन पर कांवड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मंदिर परिसर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी यात्रा को लेकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि प्रत्येक कांवड़िये की मनोकामनाएं पूर्ण हों, सभी के जीवन के दुख दूर हों और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे से भी मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों से विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान शिवपाल चौहान, सतीश उपाध्याय, सत्येंद्र दिवाकर, अविनाश वाल्मीकि, दीपक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री की मौजूदगी से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। कांवड़ियों ने सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिसर में बाबा भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बन गया।

सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.