October 5, 2026

देहरादून में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर 14वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक शुरू

Meeting

भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में भारत और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।

दोनों देशों के प्रतिनिधि सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। बैठक में सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच खुली सीमा होने के कारण प्रभावी सीमा प्रबंधन और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में संयुक्त कार्य समूह की यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

दो दिवसीय बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति और आपसी सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.