August 27, 2026

डालनवाला में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या की आशंका

Police

राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला की मौत को लेकर उसके पति पर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही महिला की मौत की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार, आवास में दो दंपति अपने बच्चों के साथ मकान मालिकों के यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतका घर में घरेलू काम किया करती थी। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें उसके पति की क्या भूमिका है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एफएसएल टीम की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस तफ्तीश के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.